गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
29-Oct-2022 04:44 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए 6 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है और शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। जहानाबाद में एक शख्स शराब पीकर घर आया करता था। उसकी इस आदत से पत्नी परेशान हो गयी थी। पत्नी शराब नहीं पीने की बात जब भी कहती पति उसकी बातों को अनसुना कर दिया करता था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच बकझक हुआ करता था। पति के इस रवैय्ये से तंग आकर पत्नी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी।
उसने पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है वह आए दिन शराब पीकर घर आता है। शराब पीने से मना करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता है जिसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ता है। फिर क्या था पत्नी की शिकायत पर पुलिस ब्रेथ एनालाइजर लेकर घर पर पहुंच गयी। जब पति की जांच की गयी तब शराब पीने की बात सामने आई जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मामला जहानाबाद के कलपा ओपी क्षेत्र के बदहर गांव का है। जहां पति के रवैय्ये से परेशान एक पत्नी को पुलिस से मदद मांगनी पड़ गयी। पत्नी ने खुद पति को गिरफ्तार कराया अब इसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। यह मामला सामने आने के बाद वैसे लोग ज्यादा घबराए हुए हैं जो शराब पीकर अपने घरों पर हंगामा करते हैं और आए दिन पत्नी से मारपीट करते हैं।
गौरतलब है 2016 में बिहार में सर्वसम्मति से शराबबंदी कानून लागू किया था। अपराध और घरेलू हिंसा के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू करने का फैसला लिया था जो आज भी लागू है। इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी हुई है। आए दिन लोग पकड़े भी जा रहे हैं और शराब की खेप भी बरामद की जा रही है।