ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

प्रेमी से मिलने आई थी दो बच्चों की मां, लोगों ने करवा दी शादी, महिला बोलीं..शराबी पति के रवैय्ये से परेशान होकर उठाया यह कदम

प्रेमी से मिलने आई थी दो बच्चों की मां, लोगों ने करवा दी शादी, महिला बोलीं..शराबी पति के रवैय्ये से परेशान होकर उठाया यह कदम

01-Aug-2023 06:42 PM

By First Bihar

CHAPRA: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। यह कब किसी से हो जाए कोई नहीं जानता। जिसे प्यार हो जाता है कि उसे इसके आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता और ना ही कुछ सुनाई ही देता है। वो तो बस अपनी धून में लगा रहता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सारण जिले में सामने आया है जहां शराबी पति की करतूत से परेशान होकर दो बच्चों की मां घर से भागकर अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई थी। महिला और उसके प्रेमी को एक साथ देख गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया फिर दोनों की शादी मंदिर में करवा दी गयी।


मामला परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत स्थित लतरहिया गांव का है। बताया जाता है कि महिला दो बच्चों की मां है। उसका पति मजदूरी करता है। महिला पति और बच्चों के साथ मढौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में रहती थी। जहां उसे रहिमापुर गांव के रहने वाले उपेंद्र से प्यार हो गया। उपेंद्र कुंवारा था वह भी महिला से प्यार करने लगा।


प्रेमी से मिलने के लिए महिला परसा बाजार पहुंची थी जिसे देख गांव वालों ने दोनों की शादी मंदिर में करवा दी। महिला सोनम ने बताया कि उसका पति शराबी है शराब के नशे में उसे प्रताड़ित करता रहता है। पति के रवैय्ये से तंग आकर उसने उपेंद्र से शादी कर ली है। इस शादी से हम दोनों काफी खूश हैं। बता दें कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग डेढ महीने से चल रहा था। इस शादी की चर्चा अब पूरे गांव में हो रही है।