गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Dec-2021 08:39 PM
LAKHISARAI: शराबबंदी वाले राज्य में नीतीश कुमार अपने डीजीपी तक से शराब की खाली बोतल की तलाश करवा रहे हैं लेकिन शराब और शराबियों के नये नये कारनामे सामने आते ही जा रहे हैं. अब नशे में धुत्त एक शराबी एडिशनल जिला जज की कोर्ट में पहुंच गया और अपने खिलाफ दर्ज केस में बेल मांगने लगा. कोर्ट में शराबी के पहुंचने की खबर जज साहब ने ही पुलिस को भिजवायी.
लखीसराय में हुआ वाकया
लखीसराय कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में ये वाकया हुआ. जज साहब हैरान रह गये जब शराबी कोर्ट में पहुंच गया. वह नशे में धुत्त था और कोर्ट को कहा कि वह अपने उपर दर्ज एक केस में सरेंडर करने आया है ताकि जज उसे बेल दे सकें. नशे में धुत्त शराबी को कोर्ट में देख कर जज भी हैरान रह गये. उन्होंने अपने पेशकार को कहा कि वह पुलिस को जानकारी दे कि कोर्ट में एक शराबी पहुंचा है. इसके बाद कोर्ट के पेशकार ने कबैया थाने को इसकी जानकारी दी.
लखीसराय के कबैया थाने के थानेदार को जब कोर्ट रूम में शराबी के पहुंचने की खबर मिली तो उनके होश फाख्ता हो गये. आनन फानन में थानेदार पुलिस टीम के साथ कोर्ट पहुंचे और शराबी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये शराबी को डॉक्टर के पास मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. मेडिकल जांच में उसके शराब पीने और नशे में धुत्त होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक के नशे में चूर होकर कोर्ट में पहुंचा व्यक्ति लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव के तेतर बिद का बेटा रसगुल बिंद है. पुलिस के मुताबिक रसगुल बिंद के खिलाफ कजरा थाने में केस संख्या-59/21 दर्ज है और इस मामले में वह फरार है. मंगलवार को वह इसी केस में सरेंडर करने कोर्ट में पहुंच गया वह भी शराब के नशे में धुत्त होकर.