ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

शराबबंदी वाले बिहार में लग्जरी कार से शराब की खेप बरामद, दो धंधेबाज भी गिरफ्तार

13-Aug-2024 09:40 PM

By First Bihar

ARWAL: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इस कानून के तहत शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज आ रहे है। इस बार शराब की खेप के साथ दो धंधेबाज को अरवल पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से एक लग्जरी कार बरामद किया गया है। कार से शराब की खेप मिली है। 


वाहन जांच के दौरान अरवल जिले के कलेर थाने के पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से शराब की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है| इस मामले में कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 यादव लाइन होटल के समीप प्रशिक्षु दारोगा विपुल कुमार के द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। इसी बीच औरंगाबाद की ओर से चलकर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को  रोकने का इशारा किया लेकिन  कार चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।


जिसे पुलिस ने खदेड़कर उस गाड़ी को पकड़ा। पुलिस को शक हुआ कि इसमें अवैध रूप से सामान रखा हुआ है। जिसके बाद जब कार की तलाशी ली गयी तब उसमें से फ्रूटी पैक 29 लीटर विदेशी शराब मिला। उन्होंने बताया कि दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चंदन कुमार एवं विशाल कुमार दोनों वैशाली जिले के रहने वाले हैं| फिलहाल पुलिस गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।