BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
28-Aug-2024 09:56 PM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि धंधेबाज खुल्लेआम लाखों करोड़ों रूपये की शराब की तस्करी बेखौफ कर रहा है। इस बार भोजपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त की गयी है। पंजाब निर्मित एक ट्रक अंग्रेजी शराब की खेप के साथ तस्कर को पकड़ा गया है। बरामद शराब की कीमत 60 लाख रूपये बतायी जा रही है।
भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर-पटना फोर लाइन पर एक ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पंजाब के मोहाली से ट्रक को लाया गया था। जांच के दौरान ट्रक में पंजाब निर्मित 6058.8 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है। वही मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
जो राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलसर पवरिया तला गांव निवासी भेरा राम का पुत्र दीपा राम है। वहीं इसकी सूचना देते हुए भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि यह अवैध शराब के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई है। आगे भी शराब तस्करों के खिलाफ भोजपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा।