ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / शराबबंदी पर नीतीश मैराथन मीटिंग कर रहे और सरकारी अफसर ने शराब पीकर...

शराबबंदी पर नीतीश मैराथन मीटिंग कर रहे और सरकारी अफसर ने शराब पीकर काटा बवाल

16-Nov-2021 02:43 PM

VAISHALI: एक तरफ शराबबंदी को लेकर अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक कर रहे हैं वही दूसरी ओर उनके ही अधिकारी जाम छलका रहे हैं। वैशाली के सहदेई बुजुर्ग से यह मामला सामने आया है। महनार के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तब अत्यधिक शराब पीने की बात सामने आई। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।


महनार के ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर अरूण कुमार की गिरफ्तारी सहदेई बुजुर्ग प्रखंड से हुई है। शराब के नशे में धुत अधिकारी को सहदेई बुजुर्ग ओपी की अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत होकर वे गांधी हाई स्कूल के पास हंगामा कर रहे थे।


जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिफ्तार कर लिया। जिसके बाद ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जब जांच की गयी तब शराब अधिक पीने की बात सामने आई। फिलहाल गिरफ्तार अधिकारी को जेल भेजने की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।  


गौरतलब है कि 24 नवम्बर को सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में पंचायत चुनाव होने हैं। मतदान को लेकर ईवीएम सीलिंग के काम में उन्हें लगाया गया था। गांधी हाई स्कूल में अरुण कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रुप में तैनात थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने शराब पी ली और स्कूल के पास हंगामा करने लगे। 


हंगामा करता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।