Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी
08-Sep-2024 09:54 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इसे लेकर जीतन राम मांझी आए दिन बेबाक अपनी बातें रखते रहे हैं। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमुई में नीतीश की शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी का कोई मतलब नहीं है। बड़े-बड़े शराब तस्कर नहीं पकड़े जा रहे हैं। थाने में एसपी और दारोगा शराब पीते हैं।
रात में जज,कलेक्टर भी शराब पीते हैं। लेकिन उन्हें कोई गिरफ्तार नहीं करता लेकिन मेहनत और मजदूरी करने वाले मजदूर पाव भर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हो जाते हैं। सिर्फ मजदूरों को ही जेल भेजा जा रहा है। जिसका खामियाजा मजदूरों के परिवारों को भुगतना पड़ता है। ये लोग रोज कमाते और रोज खाते हैं घर का कमाऊ सदस्य के जेल जाने से परिवार पर खासा असर पड़ता है.
जमुई में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह सह शिक्षा सम्मान समारोह में जीतन राम मांझी पहुंचे थे। सम्मान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपनी मेनिफेस्टो में धारा 370 हटाने की बात कही है। यह लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं। जम्मू कश्मीर में एनडीए की सरकार बनेगी। जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के पटना में शेड्यूल कास्ट पर दिए बयान पर कहां कि चिराग पासवान अभी बच्चा है। उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।
बता दें कि पिछले दिनों चिराग पासवान ने कहा था कि शेड्यूल कास्ट में भी लोग बढ़िया पदाधिकारी बने हैं और शिक्षित हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में 22 शेड्यूल जाती है। इसमें 18 जातियों की साक्षरता दर मात्र पांच प्रतिशत है। आज तक ये डीएम, एसपी और अन्य पदाधिकारी नहीं बन पाए। इसे बढ़ाने की जरूरत है।
वही बिहार में हो रहे जमीन सर्वे के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि राज्य के 70% जमीन पर राजद के लोगों का कब्जा है। जमीन का सर्वे पूरी ईमानदारी से होनी चाहिए ताकि लोगों को न्याय मिल सके। यदि सर्वे में कोई गड़बड़ी होती है तो हम इसका विरोध करेंगे।
जमुई -SP-दारोगा-जज-कलेक्टर सब रात में पीते हैं शराब, फिर बोले मांझी..उन्हें नहीं करता कोई गिरफ्तार, सिर्फ मजदूरों को भेजा जाता है जेल#Bihar #Biharnews @jitanrmanjhi @NitishKumar @Jduonline @BJP4Bihar pic.twitter.com/bNkmPLU1yk
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 9, 2024


