ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

तेजस्वी की सहमति से किया था शराबबंदी, नीतीश बोले.. आज सबलोग सियासत कर रहे हैं

तेजस्वी की सहमति से किया था शराबबंदी, नीतीश बोले.. आज सबलोग सियासत कर रहे हैं

08-Nov-2021 03:01 PM

PATNA: जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बताया कि शराबबंदी की समीक्षा 16 नवम्बर को की जाएगी। वही इसे लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। 2016 में शराबबंदी कानून बिहार में लागू किया गया था अधिकांश लोग तो शराब छोड़ चुके है वही कुछ लोग बचे है जो शराब का सेवन कर रहे हैं। शराब बुरी चीज है इसे बचे हुए लोग ना ले इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। महिलाओं की शिकायत के बाद सर्वसम्मती से इस कानून को बिहार में लागू किया गया था। जो लोग उस वक्त शामिल थे वे आज शराबबंदी पर ही तरह-तरह का बयान दे रहे हैं जबकि विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों की रजामंदी के बाद ही शराबबंदी कानून को लागू किया गया था। एक साथ खड़े होकर सभी सदस्य ने संकल्प भी लिए थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 नवम्बर को फिर से समीक्षा की जाएगी इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि माल बटोरने वालों की अब खैर नहीं है। वही जहरीली शराबकांड पर कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वही मुख्यमंत्री ने कोरोना पर कहा कि जो लोग यहां रहते है या जो पर्व त्योहार में बिहार आए है और अब तक टीकाकरण नहीं करा पाए है वे वैक्सीन ले ले। जो बच गये है उन्हें टीकाकरण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इसमें लगी हुई है। फस्ट डोज और सेकंड डोज दोनों लगाया जा रहा है।