बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
14-Dec-2021 04:21 PM
PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार सख्त है। यही कारण है कि आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब हर रेंज के अधिकारी शराबबंदी पर नजर रखेंगे। एडीजी जितेंद्र कुमार को पटना सेंट्रल की जिम्मेदारी दी गयी है। वही सुनील खोपड़े को शाहाबाद का प्रभार सौंपा गया है। निर्मल कुमार आजाद को मगध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है।
अब शराबबंदी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। हर रेंज के अधिकारी शराबबंदी पर नजर रखेंगे। कमल किशोर को पूर्णिया क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अनिल किशोर बेगूसराय जिले का मॉनिटिरिंग करेंगे। पारसनाथ को मुंगेर का प्रभार और राकेश अनुपम को पूर्णिया-भागलपुर रेंज का प्रभार सौंपा गया है.
वही एम आर नायक को कोसी रेंज की जिम्मेदारी और बच्चू सिंह मीणा को मिथिला रेंज का प्रभार सौंपा गया है। इन अधिकारियों शराबंदी को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की समीक्षा की थी। जिसके बाद से शराबबंदी को और कड़ाई से बिहार में लागू किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आईपीएस अधिकारियों को भी इस काम में लगाया गया है। शराबबंदी को लेकर सरकारी कितनी सख्त है यह साफ दिख रहा है।