ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

शराबबंदी की खुल रही पोल: बेगूसराय सिविल कोर्ट परिसर में शराबियों का ड्रामा, वीडियो वायरल

30-Jan-2023 07:48 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: शराबबंदी की पोल खोलती तस्वीर बेगूसराय से सामने आई है। जहां सिविल कोर्ट परिसर में शराबी इधर-उधर भटकता रहा और नौटंकी करता रहा। न्यायालय परिसर से उत्पाद थाना की दूरी 100 मीटर से भी कम है इसके बावजूद शराबी कोर्ट परिसर में शराब पीकर गिरा रहा तो कुछ उत्पाद थाने के पास बकझक करता रहा।


एक अधेड़ तो कोर्ट के बरामदे में ही बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। इसके बावजूद उत्पाद थाने की पुलिस शराबी को हिरासत में लेने की जहमत नहीं उठाई। न्यायालय परिसर का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में न्यायालय परिसर के परिसर में बेसुध पड़ा हुआ है। कभी वह उठता है तो कभी गिरता है। बाद में कोर्ट परिसर के बरामदे पर जाकर लेट गया। बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद इस तरह की तस्वीर सामने आ रही है। जो शराबबंदी की पोल खोलने के लिए काफी है।