ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
20-Feb-2022 05:15 PM
ROHTAS: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसे और कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है लेकिन यदि शराबबंदी का पालन कराने वाली पुलिस ही खुद शराब पीने लगे इसे क्या कहेंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पुलिस कर्मी के शराब पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। वायरल यह वीडियो डेहरी नगर थाने की बतायी जा रही है।
शराबबंदी का पालन करवाने वाली पुलिस के शराब पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शराब पीने वाला शख्स डेहरी नगर थाने में पदस्थापित मुंशी धर्मेन्द्र कुमार बताया जा रहा है। शराब पीते किसी ने मुंशी की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच के लिए थाने पहुंचे और इस बात की जानकारी ली। हालांकि वरीय पुलिस पदाधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
इस संबंध में एसपी आशीष भारती ने बताया कि डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार इसकी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। यदि मुंशी दोषी होंगे तो उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की जा रही है। हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है।