ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, अस्पताल परिसर में शराब पार्टी का...

शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, अस्पताल परिसर में शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

08-Sep-2021 02:32 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: राज्य सरकार भले ही शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है लेकिन सरकार के ही कुछ लोग इस अभियान की हवा निकालने में लगे हुए हैं। शराबबंदी का माखौल उड़ाने वाला ऐसा ही दो वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बताया जाता है कि यह तस्वीर सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात अकाउंटेंट सुभाष सिंह की है। पहले वीडियो में वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में चिकेन और शराब की पार्टी करते नजर आ रहे हैं। अकाउंटेंट सुभाष सिंह अपने साथियों के साथ अस्पताल परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में दोस्तों के साथ जाम छलकाते दिख रहे हैं और चिकेन और चावल खाते भी नजर आ रहे हैं।


वही दूसरा वायरल वीडियो अस्पताल के गेट के सामने स्थित एक दवा दुकान के अंदर की है जिसमें अकाउंटेंट सुभाष सिंह अस्पताल में कार्यरत चौहान एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंधक पवन कुमार के साथ शराब की पार्टी कर रहे हैं। इनके साथ एक और व्यक्ति है जो शराब का पैक बनाकर दोनों को सर्व कर रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन यह दोनों वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देख हर कोई आश्चर्य़चकित है। ऐसे में यह जांच का विषय हैं। देखना यह होगा कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।