ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

शराब तस्करों का पीछा करते-करते गोपालगंज से पूर्वी चंपारण पहुंची पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत 3 पुलिस कर्मी घायल

18-Aug-2024 08:05 PM

By First Bihar

MOTIHARI: गोपालगंज जिले के महमदपुर थाने की पुलिस शराब तस्कर की गाड़ी का पीछा करते-करते पूर्वी चंपारण पहुंच गयी जहां तस्करों को पकड़ने के दौरान पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गयी। वही एसाई सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए गोपालगंज के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 


घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के बड़हरवा एनएच 27 की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डुमरिया घाट थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महमदपुर थाने की पुलिस को यह  सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहा है। जिसके बाद एसआई मोहन कुमार निराला अन्य पुलिस जवान के साथ शराब  तस्कर का पीछा करने लगे। 15 किलोमीटर तक शराब तस्करों का पुलिस की गाड़ी ने पीछा किया। 


तस्करों का पीछा करते-करते पुलिस की गाड़ी पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पांच किलोमीटर अंदर प्रवेश कर गया। इसी बीच तस्कर की गाड़ी से पुलिस की गाड़ी टकरा गयी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इस घटना में पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर की मौत मौके पर ही हो गयी। वही तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डुमरिया घाट थाना की पुलिस मौके पर पहचा कर एसआई सहित तीनों घायल को इलाज के लिए गोपालगंज भेज दिया, वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया, वही दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से हटा कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। घायल में महमदपुर थाना के एसआई मोहन कुमार निराला, धर्मेंद्र कुमार और बजरंगी प्रसाद यादव के रूप में हुई है।