RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
30-Mar-2021 08:36 PM
MADHEPURA: होली खुशी और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। रंगों के इस पर्व को कुछ लोग बेरंग करने का काम करते है। ताजा मामला मधेपुरा से है जहां होली के अवसर पर जब दो दोस्त शराब की पार्टी कर रहे थे। तभी इसी दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्नी का मजाक उड़ाया जो नागवार गुजरा। फिर क्या था शराब की बोतल से हमला बोलते हुए दोस्त ही दोस्त का कातिल बन गया।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधेपुरा एसडीएम आवास के ठीक पास उस वक्त हुई जब होली की पार्टी मनाने के दौरान एक युवक ने मामूली विवाद में अपने दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक वार्ड 18 का रहने वाला है जिसका नाम शिवा मल्लिक है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त रंजीत शराब लेकर आया था। दोनों साथ बैठकर होली की पार्टी मना रहे थे। इस दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया। जिसके बाद शराब के नशे में धुत उसका दोस्त रंजीत उसकी पत्नी का मजाक उड़ाने लगा। इसी बात से गुस्सा होकर उसने यह कदम उठाया।
घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक रंजीत एक होटल में स्वीपर का काम करता था और कटिहार जिले के लक्षमीपुर वदारी का रहने वाला था। आरोपी शिवा मल्लिक भी निजी अस्पताल में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।