मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-May-2023 09:44 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में एक युवक की हत्या कर शव को बधार में फेंकें जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा बधार की है जहां एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का दोस्त उसके घर पहुंचा था और उसे बुलाकर ले गया था। दोस्तों ने मिलकर पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए बधार में फेंक दिया। आज युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने हत्या का आरोप उसके साथियों पर लगाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने एक साथी को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश गांव का रहने वाला था। मृतक रवि रंजन कुमार उर्फ संजीव की हत्या उसके दोस्तों ने घर से बुलाकर कर दी। परिजनों ने बताया कि उसे शराब पिलाने के बहाने दोस्तों ने घर से बुलाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। आज सुबह उसकी लाश बधार से मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान संजीव के रूप में की। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस की दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।