Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
10-Sep-2023 04:59 PM
By FIRST BIHAR
SAMASTIPUR: शराब पीकर स्कूल आना एक टीचर को भारी पड़ गया। पुलिस ने शराबी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वही डीईओ के आदेश पर उक्त टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड के सीमापार बंधार प्राथमिक विद्यालय का है। जहां नशे में धुत शिक्षक ने जमकर हंगामा मचाया। शिक्षा के मंदिर में उसकी इस हरकत को देखते हुए डीईओ ने कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक दिलीप राम शराब पीकर स्कूल में आया था। जहां छात्रों और शिक्षकों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान स्कूल में वह हंगामा मचाने लगा। दूसरे शिक्षक जब समझाने पहुंचे तो वह उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण स्कूल में पहुंच गये। ग्रामीणों ने भी दिलीप राम को शांत कराने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी भी बात नहीं मानी।
हंगामा होता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शिक्षक के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिलीप राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वही पुलिस ने भी शराबी शिक्षक को जेल भेज दिया है। शिक्षक दिलीप राम के इस रवैय्ये से स्कूल के शिक्षक भी हैरान हैं। ग्रामीणों के बीच दिनभर इसी बात की चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षा के मंदिर में शराब पीकर जब शिक्षक स्कूल आएंगे तो इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।