ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / शराब पीकर बहू को गाली दे रहा था ससुर, बहू ने कर दिया...

शराब पीकर बहू को गाली दे रहा था ससुर, बहू ने कर दिया पुलिस को फोन, फिर क्या हुआ जानिए...

26-Feb-2022 08:21 PM

By SONU

NAWADA: शराब के नशे में धुत एक ससुर को बहू को गाली देना भारी पड़ गया। ससुर द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां दिए जाने से गुस्सायी बहू ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। 


एक बहू की साहस और हिम्मत की चर्चा नवादा के नगर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर इलाके में हो रही है। जहां एक बहू ने अपने ही ससुर को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवाया दिया। बताया जाता है कि ससुर राजेन्द्र प्रसाद शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया था। 


इस दौरान वह हंगामा करने लगा। शराब के नशे में धुत्त ससुर की नजर जब बहू पर पड़ी तो उसे देखते ही वह उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जो बहू को नागवार गुजरा उसने तुरंत अपना मोबाइल उठाया और नगर थाना पुलिस को घर पर बुला लिया।


 महिला की शिकायत के बाद जब पुलिस पहुंची तब उसने पूरी बातें बताई जिसके बाद पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। शराब के नशे में धुत्त ससुर राजेन्द्र प्रसाद का मेडिकल कराया गया जिसके बाद अब उसे पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गयी है।