अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Sep-2024 10:36 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से शराबबंदी है लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानून का मजाक उड़ाते हुए शराब पीते है और बेचते भी है। इस बार कैमूर में पुलिस वालों को शराब पीते पकड़ा गया है। जिनके कंधे पर इस कानून को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है वही इसका मजाक उड़ा रहे हैं और शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
दारोगा और दो चौकीदार को शराब पीते रंगहाथ पुलिस ने थाना परिसर से पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों की दी। दरअसल जिले के एसपी ललित मोहन शर्मा को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई की गयी। 3 पुलिस कर्मियों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बताया जाता है कि सोनहन थाना परिसर में दारोगा राजीव रंजन सिंह, दो चौकीदार और एक अन्य व्यक्ति शराब पी रहा था। सभी नशे में धुत थे। इन सभी को एसपी के निर्देश पर पकड़ा गया है। जब ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई। चारों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।