ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / शराब पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत 6 जख्मी, दारू के...

शराब पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत 6 जख्मी, दारू के कारोबारी को छुड़ा ले गये लोग

03-Oct-2021 09:20 PM

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब के कारोबार की शिकायत मिलने के बाद एक गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला बोल दिया गया। गांव के लोगों ने पुलिस टीम को घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें थानेदार समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस कह रही है कि उसने शराब का कारोबार करने वाले को पकड़ लिया था लेकिन लोग उसे छुड़ा ले गये।


बिजली गुल कर पुलिस को पीटा

घटना नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के लखपत बिगहा गांव की है. गोविंदपुर थाने के थानेदार नरेंद्र प्रसाद के साथ पुलिस की टीम शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने गांव में पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान ही हमला कर दिया गया।


गोविंदपुर थाने की पुलिस ने बताया कि उसे खबर मिली थी कि लखपत बिगहा गांव में शराब का कारोबार हो रहा है. बुधन यादव नाम का शराब कारोबारी वहां भट्ठी चला रहा है. इसके बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी. छापेमारी के दौरान ही गांव की बिजली गुल गयी. पुलिस को आशंका है कि शराब कारोबारियों ने ही बिजली काट दी थी जिसके बाद अंधेरा हो गया. अंधेरे में गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।


 उन पर रोड़ेबाजी की गयी जिसमें थानेदार नरेंद्र प्रसाद और 5 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस के मुताबिक पुलिस पर हमला करने में महिलाएं भी शामिल  थी. कई महिलायें भी ईंट पत्थर चला रही थी.


गोविंदपुर थानेदार के मुताबिक कि आरोपी बुधन यादव औऱ उसका पिता रामवृक्ष यादव पुराना शराब कारोबारी है. रामवृक्ष यादव पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने  गांव में कई शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है और छापेमारी की जा रही है.