ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / शराब नहीं पीने का संकल्प NDA विधायकों ने लिया, जहरीली शराब से मौत...

शराब नहीं पीने का संकल्प NDA विधायकों ने लिया, जहरीली शराब से मौत पर दो मिनट का मौन भी रखा

29-Nov-2021 02:26 PM

PATNA : एनडीए विधायक दल की बैठक में शराबबंदी का मामला छाया रहा। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक में सभी विधायकों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया और अन्य लोगों को भी इसे लेकर जागरुक करने की बात कही। शराब अच्छी चीज नहीं यह लोगों को भी बताएंगे। इससे पहले बिहार में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर विधायकों ने दो मिनट का मौन भी रखा। 


सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद दोपहर 12:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में यह बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता एनडीए विधानमंडल दल के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी मौजूद थी।


 इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के नेता और मंत्री मुकेश सहनी भी बैठक में शामिल हुए। राज्य कैबिनेट के तमाम सदस्य बैठक के दौरान मौजूद रहे। एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक के बाद जेडीयू-बीजेपी-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी अपने-अपने स्तर पर अलग से विधायकों की बैठक करेंगे।


news image


news image


news image