Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
22-Jun-2022 05:41 PM
PATNA: फुलवारीशरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कनौजी कछुआरा मुसहरी टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब देसी शराब बनाए जाने की सूचना पाकर छापेमारी के लिए पुलिस की टीम पहुंची। छापेमारी के दौरान कई शराब भठ्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस को देखते ही शराब माफिया इधर-उधर भागने लगे और कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर ही ईंट-पत्थरों और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शराब बनाए की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस डॉग स्कॉयर्ड के साथ मौके पर छापेमारी करने पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही शराब के धंधेबाजों ने हमला बोल दिया जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
ईंट पत्थरों और लाठी-डंडे से हमला करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस दौरान पैर में चोट लगने से एक सिपाही घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शराब माफिया पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।