मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
26-Mar-2023 09:53 PM
By RAKESH
ARRAH: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर से आ रही है जहां शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग और धोबहां ओपी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। तो वहीं पुलिस की गाड़ी को भी उपद्रवियों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसमे पुलिस के कई जवान बुरी तरह जख्मी भी हो गए है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना एवं धोबहां ओपी थाना की पुलिस धोबहां ओपी क्षेत्र के बेहरा गांव में संयुक्त रूप से अवैध शराब माफियाओं की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने गई थी, जिस दौरान पुलिस बल ने चार शराब माफियाओं को हिरासत में भी लिया लिया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब माफियाओं के गिरफ्तारी की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी उसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आक्रोशित होकर पुलिस बल पर पथराव करने लगे जिसमें कई पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी भी हो गए हैं।
बताते चलें कि इस दौरान पुलिस टीम की गाड़ी भी उग्र ग्रामीणों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पथराव के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और अंधेरे के कारण पुलिस अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत में लिए गए शराब माफियाओं को छुड़ा कर अपने साथ ले गए। फिलहाल इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और घटनास्थल पर आरा पुलिस मुख्यालय से भारी पुलिस बल को भेजा गया है।