ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

शराब माफिया नहीं मिला तो उसके तोते से ही सवाल करने लगे दारोगा, पूछा- कहां गैलो तोहर मालिक? क्या कटोरा में दारु बनाता है?

25-Jan-2023 02:17 PM

By First Bihar

GAYA: शराब माफिया पर लगाम लगाने में विफल हुई बिहार पुलिस अब पक्षियों से शराब तस्करों का ठिकाना पूछ रही है। बिहार पुलिस के दारोगा का एक अजबोगरीब वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दारोगा एक तोता से सवाल करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि उसके मालिक को गिरफ्तार करने वे गये थे लेकिन घर में उस वक्त कोई नहीं मिला तब दारोगा साहब तोते से ही पूछताछ करने लगे। कहने लगे कि मिट्ठू तुम्हारा मालिक कहा है? तोते ने जवाब दिया- पापा कटोरे-कटोरे-कटोरे...


सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडिया गया जिले के गुरुआ इलाके का है जहां पुलिस शराब माफिया को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। लेकिन तब तक शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। घर में एक भी सदस्य उस वक्त मौजूद नहीं था सिवाय तोते के। फिर क्या था दारोगा ने तोते से ही पूछताछ शुरू कर दी। पिंजरे में बंद तोता पुलिस की टीम को देखकर लगातार पापा कटोरे कटोरे कटोरे बोल रहा था।


दारोगा कन्हैया उससे सवाल जवाब करने लगा। कहा कि ऐ तोतवा अमृत मल्लाह कहां गया? कटोरा में दारू बनाता है? अमृत मल्लाह कहां गया? पूछा गया कि कटोरा में दारु बनाता है। कहां गैलो तोहर मालिक? तोरा छोड़के भाग गैइलौ.. दारोगा कन्हैया तोते से सवाल करते रहे और तोता अपने अंदाज में जवाब देता रहा कि पापा कटोर-कटोरे-कटोरे


मंगलवार की रात में अमृत मल्लाह के घर पर छापेमारी करने दारोगा कन्हैया कुमार गये हुए थे और इसी बीच पुलिस टीम को देखते ही मिट्ठू बोलने लगा। घर में किसी सदस्य को ना देख दारोगा जी मिट्ठू से ही पूछताछ करने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है।