दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Apr-2022 01:43 PM
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में एक सनकी और शराबी दामाद की करतूत सामने आई है। सनकी दामाद ने चाकू से ससुर और उनके बड़े भाई पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना से गुस्साएं लोगों ने सनकी दामाद को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह अधमरा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
मामला कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के डेहरिया लक्ष्मण टोला का है जहां पत्नी को विदा कराने एक दामाद अपने ससुराल आया हुआ था। पहले भी वह पत्नी को विदा कराने आया था लेकिन उसे विदा नहीं किया गया था। इस बार वह शराब पीकर ससुराल पहुंच गया। वह नशे में धुत्त था और पत्नी को विदा कराने की बात को लेकर हंगामा मचाने लगा।
इसी दौरान ससुर और उनके बड़े भाई से विवाद बढ़ गया जिसके बाद शराबी दामाद ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद ससुराल के लोगों ने सनकी दामाद को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से अधमरा होकर दामाद बबलू जमीन पर गिरकर कराहता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।