ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Jan-2022 06:17 PM
DESK: पति अवैध शराब का धंधा करता था जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। हालांकि विरोध करने की सजा भी उसे मिलती थी। पति इस बात को लेकर अक्सर उसकी पिटाई किया करता था। लेकिन इसके बावजूद वह रुकी नहीं उसने प्रण किया कि वह अपने पति को उसकी गलत कामों की सजा दिलाकर रहेगी। फिर क्या था उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
मामला रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र स्थित गोन्ही गांव की है। जहां एक पत्नी ने खुद अपने पति को गिरफ्तार कराया। महिला सुषमा देवी का पति मुन्ना महतो अवैध शराब का धंधा करता था। जिसे लेकर उसकी पत्नी सुषमा देवी अक्सर विरोध किया करती थी। पति से कहती थी की वह मजदूरी कर ले वह मंजूर है लेकिन शराब के धंधे को छोड़ दें। लेकिन उसकी बातों पर पति के कानों तक जूं तक नहीं रेंगती थी। उल्टे नसीहत देने पर वह पत्नी की पिटाई किया करता था।
सुषमा के लाख समझाने के बावजूद मुन्ना शराब का धंधा नहीं छोड़ रहा था। जिससे आजिज होकर सुषमा ने अपने ही पति मुन्ना महतो के खिलाफ दरिहट थाने को सूचना दी। सुषमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति अवैध शराब का धंधा करता है। लाख मना करने पर भी वह इस धंधे को छोड़ना नहीं चाहता है।
महिला की इस शिकायत के बाद दरिहत थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह दल-बल के साथ गांव में पहुंचे और छापेमारी कर मुन्ना महतो को गिरफ्तार किया। मुन्ना महतों से पूछताछ की गयी जिसके निशानदेही पर घर के पास पुआल में छिपाकर रखे गये 15 लीटर देसी महुआ शराब को पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद मुन्ना महतों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गयी और उसे जेल भेजा गया। पति को गिरफ्तार कराने वाली महिला की हिम्मत को देख लोग भी हैरान हैं। पति के खिलाफ महिला द्वारा उठाए गये इस कदम की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।