Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
14-Jan-2024 10:12 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में गया जिले के डोभी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक प्रणेश कुमार की नेतृत्व में समेकित जांच चौकी डोभी जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान बंगाल से चलकर झारखंड की ओर से आ रही टाटा कंपनी के डीसीए मिनी ट्रक को पकड़ा गया।
जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब ट्रक से बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया जिसमें रखे 299 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सुचना के आधर पर झारखंड की ओर से आ रही एक मिनी ट्रक डीसीएम को जब्त किया गया। जांच के क्रम में 299 कार्टन ब्लैकडॉग कम्पनी की शराब बरामद की गयी।
उन्होंने ने बताया की गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक प्रभाकर कुमार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाला है। सघन वाहन जांच अभियान में उत्पाद विभाग अवर निरीक्षक सोनू कुमार,सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार और सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार शामिल थे।

