ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / सारा अली खान को बाइक पर घुमाना विक्की कौशल को पड़ गया भारी,...

सारा अली खान को बाइक पर घुमाना विक्की कौशल को पड़ गया भारी, RTO ने इसे गैर-कानूनी बताया

01-Jan-2022 05:22 PM

DESK: बाइक पर स्कूटी का नंबर प्लेट लगाकर इंदौर में घुम रहे बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान बुरे फंस गये हैं। सारा अली खाने को बाइक पर घुमाते विक्की कौशल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरें वायरल होने के बाद स्कूटी के मालिक ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की है। वही आरटीओ ने इसे गैर कानूनी बताया। आरटीओ ने कहा कि जांच के बाद इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल इंदौर में लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल बाइक चलाते दिखे। एक्ट्रेस सारा अली खान भी बाइक पर बैठी हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों इंदौर में बाइक से घुमते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद एक्टिवा स्कूटी के मालिक जय सिंह यादव का ध्यान जब बाइक पर लगे नंबर प्लेट पर गयी। तो उन्होंने देखा कि नंबर प्लेट पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है वह उनकी एक्टिवा स्कूली का नंबर है। फिर क्या था एक्टिवा स्कूटी के मालिक जय सिंह याद थाने पहुंच गये और इस बात की शिकायत पुलिस से की। वही आरटीओ ऑफिस में जाकर इस बात की जानकारी दी।   


स्कूटी के मालिक ने बताया कि उनकी एक्टिवा का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-09 UL 4872 है। जिसे उन्होंने 25 मई 2018 को खरीदी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी एक्टिवा के रजिस्ट्रेशन नंबर को बाइक पर लगाया गया है। ऐसे में यदि बाइक से किसी तरह की घटना होती तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होता? जाहिर सी बात है कि आरटीओ ऑफिस में यह रजिस्ट्रेशन उनके नाम से है ऐसे में जिम्मेदार वहीं होते। मामला सामने आने के बाद आरटीओ ने इसे गैर कानूनी माना है और कार्रवाई की बात कही है। इंदौर RTO जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि ऐसा करना गलत है। वाहन मालिक की सहमति के बाद भी कोई भी व्यक्ति चाहकर भी किसी भी वाहन का नंबर इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।