ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत

Home / news / सपा प्रमुख पर पप्पू यादव का निशाना, कहा- बाबू अखिलेश यादव जी..आप से...

सपा प्रमुख पर पप्पू यादव का निशाना, कहा- बाबू अखिलेश यादव जी..आप से न हो पाएगा

09-Jul-2021 02:04 PM

DESK: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर जहां विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। तो वहीं जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने कहा कि बाबू अखिलेश यादव जी आप से न हो पाएगा,सड़क पर संघर्ष!


उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान फतेहपुर, ललितपुर, झांसी, एटा, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में हुई हिंसा की घटना को लेकर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में पप्पू यादव ने यह लिखा है कि "बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा!  फिर दिखाते हैं।  




वही जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के इस ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा कि आइए, आपका, इंतजार है !! बस याद रहे कि यूपी है, मुख्यमंत्री योगीजी हैं, अपने लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील का खर्चा जुटा कर आइएगा, योगीजी के खौफ से आजकल सारे गुंडे माफिया सुप्रीम कोर्ट की तरफ ही भागते हैं