ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / ‘समय रहते सचेत नहीं हुए तो सभी को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा’ संस्कृत...

‘समय रहते सचेत नहीं हुए तो सभी को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा’ संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम का सवाल पूछने पर भड़के गिरिराज

28-Oct-2023 12:11 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े सवाल पूछने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू और नीतीश बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं और संस्कृत का इस्लामीकरण करना चाह रहे हैं। गिरिराज ने लोगों से अपील की है कि अगर समय रहते नहीं जगे तो वह दिन दूर नहीं है जब सभी लोगों को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़ा सवाल पूछा गया, वह चौंकाने वाला है। एक प्रश्नपत्र में 10 सवाल इस्लाम के रिति रिवाजों के बारे में पूछा गया है। संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष कहते हैं कि ये सिलेबस में है। उन्होंने कहा कि बिहार और सनातन को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में इसका पुरजोर तरीके से विरोध होगा।


उन्होंने कहा कि चाहे वह किसी भी जाति से हों अगड़ा हों या पिछड़ा अगर एकजुट होकर विरोध नहीं किया तो आने वाले दिनों में हर आदमी को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा लेकिन नमाज पढ़ना है तो नीतीश कुमार जाकर पढ़ लें हमारे ऊपर इस तरह से प्रहार न करें। नीतीश कुमार की सरकार संस्कृत का इस्लामीकरण कर रही है। हमलोग गांव गांव जाकर संस्कृत के इस्लामीकरण का विरोध करेंगे। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोग कहते हैं कि वे हिंदू मुसलमान की बात करते हैं लेकिन गिरिराज सिंह हिंदू-मुसलमान नहीं करता है। जब हिंदुओं पर और सनातन धर्म पर प्रहार होगा तो खून का एक बूंद भी शरीर में रहेगा तो गिरिराज सिंह प्रहार करता रहेगा, ये बात नीतीश कुमार और लालू प्रसाद अच्छी तरह से सुन लें। चाहे दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन हो या शिवलिंग तोड़ने का मामला लग रहा है कि हम इस्लामिक स्टेट में रह रहे हैं। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..