Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
26-Aug-2020 06:21 PM
NEW DELHI: कोरोना के भीषण संकट के बीच भी चुनावी तैयारी राजनीतिक दलों की मजबूरी बन गयी है। साल के अंत में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग ने भी संकेत दिये हैं कि चुनाव तय समय पर हीं होंगे। जाहिर है विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार के राजनीतिक दलों में बेचैनी है। अब तक वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए चुनावी रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी पूरी तरह से एक्शन मोड में है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के सभी सांसदों की बैठक बुलायी है।
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि नड्डा ने 29 अगस्त को बिहार के सभी भाजपा सांसदों की बैठक बुलायी है, ताकि राज्य में आने वाले विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि सांसदों के अलावा, भाजपा महासचिव और पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल होंगे।भाजपा ने बिहार चुनावों की तैयारी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को शामिल किया है, जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अत्यंत पिछड़े वर्गों (ईबीसी) से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो बैठकें की हैं।
एक वीडियो रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने हाल ही में कहा कि बिहार में सभी तीन एनडीए घटक - जद (यू), एलजेपी और भाजपा - राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन का चेहरा होंगे और विश्वास व्यक्त किया कि वह विजयी होंगे।