ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / संसदी मिलने के बाद अब वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय दौरे...

संसदी मिलने के बाद अब वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय दौरे पर बनेगी नई रणनीति

08-Aug-2023 03:14 PM

By First Bihar

DESK : संसद की सदस्य्ता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी 12-13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर रहेंगे। लोकसभा की  सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र की पहली यात्रा होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवलाय ने इनकी संसद सदस्यता को बहाल कर दिया गया था।


दरअसल, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के तरफ से सजा पर रोक लगाए जाने के बाद अब सोमवार को इनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है। इसके बाद अब राहुल गांधी 12-13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर रहेंगे। सदस्य्ता बहाल होने के बाद  राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले सोमवार को उनकी संसद सदस्यता को बहाल कर दिया गया था। लोकसभा कार्यालय ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की थी।


मालूम हो कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के तीन दिन बाद उनकी लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट  ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग साफ करते हुए, मोदी उपनाम मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर चार अगस्त को रोक लगा दी थी। इससे पहले साल 2019 में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का यह मामला बीजेपी विधायक पुर्णेश जोशी की याचिका पर दर्ज किया गया था।


आपको बताते चलें कि, सूरत जिला अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद इसी साल 23 मार्च को उनकी लोकसभा की सदस्‍यता रद्द कर दी गई थी। अब 138 दिन बाद लोकसभा सचिवालय की तरफ से सोमवार को राहुल गांधी की सदस्‍यता को बहाल कर दिया गया।