सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
25-May-2023 04:57 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली में बने नये संसद भवन के उद्घाटन विवाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फंस गये हैं. दरअसल नीतीश समेत देश की कई विपक्षी पार्टियों ने संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान कर दिया है. लेकिन इस मामले में नीतीश कुमार सवालों के घेरे में आ गये हैं. बिहार में विधानसभा का नया भवन बना था तो नीतीश ने अपने हाथों उसका उद्घाटन किया था.
अब बीजेपी पूछ रही है कि बिहार में विधानसभा के भवन का उद्घाटन राज्यपाल के हाथों क्यों नहीं कराया था. नीतीश कुमार किस मुंह से ये कह रहे हैं कि संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिये. अपने राज्य में भवन बनायें तो खुद फीता काटें और दिल्ली में कुछ औऱ मांग करें. बीजेपी के विधायक औऱ विधान पार्षद कल विधानसभा में उस शिलापट्ट के सामने प्रदर्शन करेंगे जिसमें नीतीश कुमार के हाथों भवन का उद्घाटन होने की बात कही गयी है.
इस मसले को पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने उठाया है. सुशील मोदी आज मीडिया की टीम के साथ बिहार विधानसभा के नये भवन में पहुंच गये. उन्होंने वहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हो गया है. उनके मुख्यमंत्री रहते विधानसभा का नया भवन बनाया गया. इसके उद्घाटन में उन्होंने राज्यपाल को बुलाया तक नहीं था. अब वही नीतीश कुमार ये कह रहे हैं कि दिल्ली में संसद बना है तो उसका उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों क्यों नहीं कराया जा रहा है.
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब बिहार विधानसभा औऱ विधान परिषद के नये भवन का उद्घाटन किया था तो उस पर किसी ने एतराज नहीं जताया था औऱ ना ही बहिष्कार किया था. लेकिन नीतीश कुमार और विपक्ष के पास नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है तो वह राष्ट्रपति को बीच में ला रहा है. नीतीश कुमार ये बतायें कि बिहार के किस बिल्डिंग का उद्घाटन राज्यपाल के हाथों कराया है.
भाजपा विधायक औऱ विधान पार्षद करेंगे प्रदर्शन
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की पलटीमार राजनीति एक बार फिर उजागर हो गयी है. भाजपा इसे जनता के सामने लायेगी. भाजपा के तमाम विधायक और विधान पार्षद शुक्रवार को विधानमंडल के नये भवन में उस शिलापट्ट के पास जायेंगे और प्रदर्शन करेंगे. सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के दोहरे चरित्र को जनता के सामने लायेगी.