ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

वैशाली सांसद वीणा देवी की जांच रिपोर्ट आयी, RMRI ने अन्य संदिग्धों का टेस्ट रिपोर्ट भी जारी किया

वैशाली सांसद वीणा देवी की जांच रिपोर्ट आयी, RMRI ने अन्य संदिग्धों का टेस्ट रिपोर्ट भी जारी किया

10-Apr-2020 10:57 PM

PATNA : पटना के RMRI ने कोरोना के संदिग्धों की जांच रिपोर्ट जारी की है। राहत की खबर यह है कि वैशाली की सांसद वीणा देवी का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है। RMRI ने इसके अलावा चार अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी जारी की है। इन सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। 


24 मार्च को दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची वैशाली के सांसद वीणा देवी ने गुरुवार को अपना सैंपल टेस्ट के लिए दिया था। एसकेएमसीएच पहुंची वीणा देवी ने अपना सैम्पल दिया था जिसे टेस्ट के लिए पटना के RMRI भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 


मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ एसके शाही के मुताबिक वहां के 5 सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे गए थे और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसकेएमसीएच अब तक कुल 184 सैंपल टेस्ट के लिए पटना के RMRI भेजा गया जिसमें से 173 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।