बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
01-Jul-2024 10:19 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज उन्होंने संसद में जो भाषण दिया और चुनावी रैलियों में जो वो भाषण देते थे। दोनों को मिलाकर देखा जाए तो लगेगा कि यह भाषण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नहीं बल्कि पब्लिक मीटिंग में दिया गया हो।
उन्होंने आगे कहा कि गरीबी हटाओ, देश बचाओ कांग्रेस पार्टी का नारा था। जनता ने जिस पर भरोसा किया और पूर्ण बहुमत दिया। लेकिन तीन साल में ही देश में कांग्रेस ने आपातकाल घोषित कर दिया। हम सभी को उठाकर जेल में डाल दिया गया। आज कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान की कॉपी लेकर संसद में आ रहे हैं। जिस पार्टी ने देश के संविधान को चकनाचूर किया उसे संविधान लेकर संसद में आने का हक नहीं है। आपातकाल को कलंकित करने वालों में कांग्रेस का नाम इतिहास में लिखा जाएगा।
सदन में ललन सिंह की दहाड़,सदन में 1971 की चुनाव और आपातकाल की दिलाई याद- कांग्रेस को संविधान हाथ में लेकर आने का हक नहीं है, संसद में बोले ललन सिंह@LalanSingh_1 @Jduonline #Bihar #Biharnews #Lalansingh #jdump pic.twitter.com/tt6kNXUHwi
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 1, 2024