बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
01-Jul-2024 09:20 AM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत करेंगे। दो जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी इसपर जवाब देंगे।
दरअसल, बीते 27 जून को संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था। राष्ट्रपति ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आगामी पांच साल में सरकार के रोडमैप की जानकारी सदन को दी थी और कहा था कि केंद्र की सरकार सभी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
संसद में आज राष्ट्रपति की अभिभाषण पर चर्चा होगी। कल यानी दो जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी इसपर जवाब देंगे हालांकि इस बीच लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
नीट पेपर लीक, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर सदन में हंगामें के आसार हैं। कांग्रेस ने आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाने के लिए कानून लाने की मांग सरकार से की थी, कांग्रेस आज अपनी मांग को सदन के समक्ष रख सकती है।