अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Feb-2023 08:21 AM
By First Bihar
KAIMUR: BJP सांसद मनोज तिवारी कैमूर जिले के मोहनिया शहर में स्थित पनास इन होटल के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि अब सरकार से क्या भरोसा, मैं मां मुंडेश्वरी से ही बिहार को बचाने की प्रार्थना कर रहा हूं.
बता दें मंगलवार को मनोज तिवारी कैमूर पहुंचे. उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों से जिस तरह से बिहार में निवेश आना शुरू हुआ था और टूरिज्म का केंद्र भी बिहार बन रहा था, लेकिन अब समय बदल गया है लगातार घटनाएं होना काफी निंदनीय है. साथ ही वे CM नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहे कि सिर्फ विशेष राज्य का दर्जा मांगने से नहीं होता है, लाइन आर्डर संभालने से सब कुछ होता है. मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार एक प्रतिभावान राज्य है बस उसे सहेजने और संभालने की जरूरत है.
दूसरी तरफ दिल्ली के BJP सांसद मनोज तिवारी ने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मैं कर ही क्या सकता हूं. मां मुंडेश्वरी से बिहार को बचाने को लेकर प्रार्थना करता हूं कि बिहार को बचाओ मेरी मां. बिहार में बीतेे आठ- दस सालों से पूरी दुनिया का निवेश आना शुरू ही हुआ था. बिहार अब टूरिज्म का केंद्र बन रहा था लेकिन जिस तरह से कुछ दिनों में बिहार की स्थिति बदली है. इस पर बिहार के CM नीतीश कुमार को संज्ञान लेना चाहिए.