BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
10-Apr-2024 03:32 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में 7, पश्चिम बंगाल में 1 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बीजेपी ने किया है। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है।
चंडीगढ़ की सांसद व बॉलीवुड एक्टर किरण खेर का टिकट बीजेपी ने काट दिया है उनकी जगह संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया है। वही इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा का भी टिकट बीजेपी ने काट दिया है। इस सीट से रीता बहुगुणा जोशी सांसद थी लेकिन उनकी जगह भाजपा ने ब्राह्मण फेस नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट आज जारी कर दी है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को बीजेपी ने जो टिकट दिया था उसे अब एसएस अहलुवालिया को बीजेपी ने दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वो अब आसनसोल में फेमस फिल्म एक्टर व बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा को सीधे तौर पर टक्कर देंगे।
बता दें कि इससे पहले आसनसोल सीट भोजपुरी फिल्म एक्टर व सिंगर पवन सिंह को बीजेपी ने दिया था लेकिन पवन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वो आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे क्योंकि यह उनका सपना भी था। इसलिए पवन सिंह ने आसनसोट सीट बीजेपी को वापस कर दिया। अब इस सीट से एसएस अहलुवालिया चुनाव लड़ेंगे। अहलुवालिया दुर्गापुर से 2019 में चुनाव जीत चुके हैं वही दार्जिलिंग से 2014 में सांसद भी रह चुके हैं। अब उनका सीधा मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।
उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर आज बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मैनपुरी, कौशांबी, गाजीपुर, फूलपुर, इलाहाबाद,बलिया, मछलीशहर और गाजीपुर इसमें शामिल है। वही इलाहाबाद से रीता बहुगुणा का भी टिकट कट गया है। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मैनपुरी सीट से मुकाबले के लिए बीजेपी ने जयवीर सिंह ठाकुर को चुनाव के मैदान में उतारा है। वही कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल,इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को बीजेपी ने टिकट देकर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।