जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
10-Jan-2024 07:08 PM
By First Bihar
RANCHI: विशेषाधिकार हनन के मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के कई अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के अधिकारियों को आगामी 12 जनवरी को समिति के समक्ष पेश होने को कहा है।
दरअसल, गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं करने पर राज्य के कई बड़े अधिकारियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। निशिकांत दुबे ने भाजपा के सांसदों और विधायकों के प्रति राज्य के अधिकारियों का प्रतिकूल आचरण अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं करने की शिकायत की गई थी।
सांसद की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, देवघर डीसी और एसपी को पूछताछ के लिए बुलाया है। लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी जारी कर सभी अधिकारियों को समिति के समक्ष आगामी 12 जनवरी को उपस्थित होने को कहा है।
बता दें कि विशेषाधिकार समिति एक स्थायी समिति है, जो सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जांच करती है। जांच के बाद समिति उचित कार्रवाई की सिफारिश करती है। लोकसभा समिति में 15 सदस्य होते हैं, जबकि राज्यसभा समिति में 10 सदस्य होते हैं।