ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / सांसद की कार से युवक को कई किलोमीटर तक घसीटा, जानिए बिहार के...

सांसद की कार से युवक को कई किलोमीटर तक घसीटा, जानिए बिहार के किस बाहुबली के भाई की है गाड़ी

01-May-2023 01:10 PM

By First Bihar

NAWADA : बिहार के नवादा सांसद और बाहुबली सुरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह कि मुश्किलें बढ़ने लगी है। दरअसल, नवादा सांसद की गाड़ी के ड्राइवर ने दिल्ली में जमकर बवाल मचाया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक सांसद की कार की बोनेट पर लटका हुआ है और रालोजपा   नेता का ड्राइवर करीब 2 से 3 किलोमीटर तक उसे इसी तरह से लेकर गाड़ी दौड़ाता रहता है। यह पूरा मामला रविवार देर रात का है।


इस वायरल वीडियो में जो गाड़ी दिख रहा है उसका नंबर  BR 25 PA 2935 है। इस कार में वीआईपी और सांसद का स्टीकर लगा है। ये गाड़ी बिहार के नवादा से रालोजपा सांसद चंदन सिंह की है। गनीमत रही कि, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय सांसद गाड़ी वो मौजूद नहीं थे।वो पटना में अपने आवास पर हैं। उन्होंने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कहा कि , कानून में जो उचित है उसके हिसाब से कार्रवाई हो।



वहीं, इस पुरे मामले में बोनेट पर लटका युवक ने कहा कि, मैं एक कार बुकिंग एप का ड्राइवर हूं। मैं अपने मैं  पैसेंजर को छोड़कर जैसे ही आश्रम रोड के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार हिट किया। फिर मैंने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं रुके।  जिसके बाद मैंने इनकी कार की बोनट के ऊपर लटक गया, लेकिन फिर भी इन्होंने नहीं गाड़ी नहीं रोकी। वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटता ले गया। रास्ते में मैंने एक PCR वैन देखी और उन्होंने हमारा पीछा किया तब जाकर ये कार रोकी गई। कार में बैठा शख्स नशे में था।


इधर, इस मामले में दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाने में  लापरवाही से तेज वाहन चलाने और जान जोखिम में डालने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है। ड्राइवर का नाम राम अचल कुमार है। उन्होंने बताया कि, मेरी कोई गलती नहीं थी।  मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए। मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?