खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Jul-2023 01:33 PM
By First Bihar
DELHI: मणिपुर मामले को लेकर सोमवार को विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा मचाया। राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया। सभापति धनखड़ आप सांसद को बार बार चेतावनी दे रहे थे लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।
दरअसल, मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर संसद के दोनों ही सदनों में विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष के तमाम दल पीएम मोदी से इस मामले पर सदन में जवाब मांग रहे हैं और लगातार हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। इस दौरान आप सांसद संजय सिंह मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहे थे।
सभापति के बार बार मना करने के बावजूद जब आप सांसद संजय सिंह नहीं मानें तो सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जीसे सदन ने स्वीकार कर लिया और सभापति ने संजय सिंह को बाकी बचे सत्र से निलंबित करते हुए सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।