ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / संसद का बजट सत्र आज से शुरू, पेगासस समेत कई मुद्दों पर दिखेगी...

संसद का बजट सत्र आज से शुरू, पेगासस समेत कई मुद्दों पर दिखेगी गरमी

31-Jan-2022 07:04 AM

DELHI : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। जासूसी कांड समेत मुद्दों को लेकर आज से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान सियासी गर्मी देखने को मिलेगी। कल देश का आम बजट आना है और उसके पहले आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगी। इस रिपोर्ट के पेश होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था कैसी रही। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ होगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जाएगा।


बजट सत्र में पेगासस जासूसी कांड के अलावे लद्दाख के इलाके में चीनी घुसपैठ जैसे मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेगा। इतना ही नहीं कोरोना महामारी के दौर में बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर भी विपक्ष हमलावर रहेगा। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर रखी है। 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को 11 फरवरी तक पहले चरण में चलना है। 7 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट पर चर्चा के दौरान सदन में जवाब दे सकते हैं। 


उधर सत्तापक्ष ने भी विपक्ष की रणनीति को लेकर जवाबी रणनीति तैयार कर रखी है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुताबिक सोमवार को ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में विपक्षी दल की तरफ से जो भी मुद्दे रखे जाएंगे उसपर चर्चा के लिए विचार किया जाएगा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा है कि हम विपक्ष की तरफ से उठाए गए हर उस मुद्दे को सकारात्मक तरीके से लेंगे जो जनहित में जरूरी होगा।