ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे पीएम: प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल...

संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे पीएम: प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का तीखा तंज

28-May-2023 12:58 PM

By First Bihar

DELHI: विपक्ष के भारी विरोध के बीच आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को देश को समर्पित कर दिया। उद्घाटन समारोह में बीजेपी के अलावा अन्य सहयोगी दलों के नेता उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हालाकिं विपक्ष के 21 दलों ने इससे दूरी बना ली है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे अपना राज्याभिषेक नहीं समझें।


दरअसल, एक तरफ नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जहां उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने ट्विटर वॉर छेड़ दिया है और अपने अपने तरीके से नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विरोध कर रहे हैं। आरजेडी ने संसद भवन के साथ ताबूत की तस्वीर शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला है तो वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि, “ संसद लोगों की आवाज़ है!  प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं”।


आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। राजद ने ट्वीट के जरिये एक ताबूत की तस्वीर को साझा किया है, पार्टी की ओर से जारी किये गए इस ट्वीट में ताबूत की तस्वीर के साथ नये संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा है कि ' ये क्या है ?'। उधर, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने के खिलाफ अनशन पर बैठ गई है।