ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

सनकी युवक की खौफनाक करतूत, बहनोई के बड़े भाई को जिंदा जलाया

23-Nov-2023 10:26 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में एक सनकी युवक की खौफनाक करतूत सामने आई है। सनकी युवक ने सोए अवस्था में अपने बहनोई के बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। इस घटना में 90 फीसदी जले बुजुर्ग ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। 


घटना गोधनपुर गांव की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही आरोपी सनकी युवक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से मिले कपड़े को पुलिस साथ ले गयी है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


मृतक की पहचान 60 वर्षीय मो. कादिर पमरिया के रूप में हुई है। मो. कादिर और उसके भाई मो. साबिर पमरिया के साथ गांव के छेदी पमरिया का झगड़ा हुआ था इस दौरान मारपीट भी हुई थी। इस झगड़े में छेदी पमरिया ने कादिर को जला कर मारने की धमकी दी थी। 


आरोपी छेदी पमरिया रिश्ते में मो. साबिर का साला लगता है। उसने अपने बहनोई के बड़े भाई को जिंदा जलाकर मार डाला। सोये अवस्था में पेट्रोल छिड़कर जलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।