गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
27-Oct-2019 01:30 PM
KANPUR: उत्तर प्रदेश के कानपुर से मानवत्ता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक तरफ़ा प्यार के चक्कर में स्कूल के शिक्षक ने 8वीं क्लास की छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है.
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा कि स्कूल में शैलेंद्र राजपूत नाम के शिक्षक को 15 साल की स्कूल की छात्रा से प्यार हो गया था. जिसके बाद शिक्षक ने छात्रा को प्रपोज किया लेकिन छात्रा ने टीचर का प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया. जिसके बाद वो कई बार स्कूल में छात्रा को बहुत परेशान करने लगा और जब इससे भी बात नहीं बनी तो 24 अक्टूबर को छात्रा जब स्कूल वैन से उतरकर घर जा रही थी, तभी शैलेंद्र ने उसका बैग खींचकर उसे रोका और जब वो नहीं रुकी, तो शिक्षक ने छात्रा पर गोलियां चला दीं. इसमें से एक गोली छात्रा की गर्दन पर लगी.
इस घटना के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही छात्रा की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजन सड़क जमकर प्रदर्शन करने लगे साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. जैसे तैसे पुलिस कि टीम ने गुस्साए परिजनों को शांत कराया. इस घटना के बाद पुलिस का कहना है की फरार आरोपी शिक्षक की तलाशी की जा रही है. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.