BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल
13-Nov-2021 07:54 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है। जिसे जानकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। इस शख्स ने दो शादियां कर रखी थी और दोनों से अक्सर मायके वालों से पैसे मांगने की बात कहता था। इसी बात को लेकर उसने दोनों पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जब पत्नी ने मायके वालों से पैसों की मांग नहीं की तब वह आगबबूला हो गया और लाठी से दोनों पत्नी को रातभर पीटा। यही नहीं उसने घर के दरवाजे के बाहर दोनों बीवियों से कब्र भी खुदवाए।
दोनों पत्नी को दफनाने के लिए उन्ही से कब्र भी खुदवाने लगा। कब्र खोदने के क्रम में जब दूसरी बीवी बेहोश हो गयी तो मुंह में लोहे की खंती डालकर उसे होश में लाया और फिर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के प्रेमी छपरा गांव की है। जहां के ग्रामीणों को किसी तरह इस बात की जानकारी मिल गयी। फिर क्या था भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये और दोनों महिलाओं की जान को बचा लिया। एक की हालत नाजुक बनाई जा रही है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले आरोपी पति को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
घायल पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दो शादियां की है वह उसकी दूसरी पत्नी है। पति ने झूठ बोलकर उससे शादी की। यही उसे पता रहता कि उसकी शादी हो चुकी है। तब वह कभी उसके साथ निकाह नहीं करती। वह पेशे से ड्राइवर है लॉकडाउन के बाद से काम धंधा बंद कर वह घर में बैठा हुआ था और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर मायके से पैसा मांगकर लाने की बात कहता था।
वह एक साथ दोनों बीवियों को रखता था लेकिन घर का खर्च तक नहीं पूरा कर पाता था। जब भी घर में राशन खत्म होता और उसे लाने की बात करती थी तब वह दोनों पत्नी की पिटाई करने लगता था। शुक्रवार की रात तो हद हो गयी उसने लाठी डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने जबरन दोनों से घर के बाहर कब्र खुदवाया और कहने लगा कि इसी कब्र में बच्चों के साथ तुम दोनों को भी दफनाएंगे।
हमें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा। आरोपी की दूसरी पत्नी ने कहा कि उसका पति लगातार पिटाई करता जा रहा था इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गयी उसका हाथ भी पिटाई के दौरान टूट गया। बहू को पीटता देख ससुर ने इस दौरान बेटे को काफी समझाया लेकिन वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। पिटाई होता देख जब महिला का ससुर बीच-बचाव करने पहुंचे तब बेटे ने लाठी से उनकी भी पिटाई कर दी। वही आरोपी की हरकत को देख सास भी घर छोड़कर डर से भाग गयी। जिसके बाद जब गांव वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो वे घटनास्थल पर पहुंचे फिर दोनों महिलाओं की जान बच सकी।