खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 06:43 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में पश्चिम चंपारण पहुंचे। पश्चिम चंपारण के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं ने सहनी की आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मुकेश सहनी ने हजारों लोगों के हाथ में गंगाजल देकर अपने हक और अधिकार तथा आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। शुक्रवार को बेतिया के मछली लोक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सहनी ने अपने यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद यात्रा मनुआ पुल, नवलपुर रोड, हरपुरवा चौक, तेगा चौक, पटाजीरवा देवी माई स्थान, तुगकरिया चौक, बैरिया बाजार होते हुए तेलहु पोखरा चौक पहुंची। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुकेश सहनी का स्वागत किया और वीआईपी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी ने बिहार में दिखा दिया है कि हम जहां भी खड़े होते हैं, वहीं से लाइन से शुरू हो जाती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिसने भी वीआईपी से दोस्ती की वह 10 कदम आगे बढ़ा और जिसने भी दुश्मनी की वह 10 कदम पीछे रह गया। सहनी ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए आज हमें संघर्ष करना होगा और लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने इसके लिए लोगों के हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया।
उन्होंने कहा कि पहले जो राजा होता था उसी के घर में राजा जन्म लेता था, लेकिन आज जिसके पास ज्यादा वोट होता है वही राज करता है। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि आज हमलोगों के पास 15 प्रतिशत से अधिक वोट है लेकिन हमलोग आजतक अपनी वोट की शक्ति को नहीं पहचान सके। यही कारण है कि हम आज इस स्थिति में हैं। पूर्व मंत्री ने लोगों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करते रहने की अपील की।