ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

संजय निरुपम ने BJP पर बोला बड़ा हमला, कहा- खुद को आतंकवाद विरोधी बता जनता को ठगा

09-Jul-2022 04:10 PM

PATNA: मुंबई महानगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद संजय निरुपम शनिवार को पटना में थे। पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। काग्रेस पार्टी ने आज देश भर में 22 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसी दौरान संजय निरुपम ने भी मीडिया से बातचीत की। 


सबसे पहले संजय निरुपम ने अमरनाथ में आई प्राकृतिक आपदा से 16लोगों की हुई मौत पर दुख प्रकट किया। मृतकों के आत्म की शांति की प्रार्थना की। वही जापान के पूर्व प्रधानमंत्री कीशिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। 


इस दौरान कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।  सवाल उठाते हुए पूछा कि बीजेपी का आतंकवाद से क्या नाता है? बीजेपी ने हमेशा खुद को आतंकवाद का विरोधी बताकर जनता को ठगा है। मोहम्मद रियाज अंसारी जिसने कन्हैया लाल की हत्या की थी। मोहमद रियाज नूपुर शर्मा के समर्थन करने पर उसकी हत्या की थी। 


अब हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी का बीजेपी नेता के साथ फोटोग्राफ्स सामने आया है। संजय निरुपम ने कहा एनआईए जांच में हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी से बीजेपी नेता के संबंध का खुलासा करे। राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार है। वहां अगले साल चुनाव होने वाला है। राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या आने वाले चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है।


 वोटरों को प्रभावित करने के लिए इस तरह का हथकंडा बीजेपी अपना सकती है। कांग्रेस जांच की भी मांग नहीं कर सकती है क्योंकि जांच एजेंसी इनके अंदर है। कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम ने मां काली विवाद पर कहा कि यह गलत परिपाटी शुरू हो रही है। 


कभी पैगंबर मोहम्मद का अपमान होता है तो कभी मां काली का अपमान किया जाता है। जो नहीं होनी चाहिए यह बिल्कुल गलत है। संजय निरुपम ने कहा कि देश में हर धर्म का सम्मान होना चाहिए। देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक बातें गलत है। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए और ना ही इस पर राजनीति होनी चाहिए।