ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा

Home / news / संजय जायसवाल ने तेजस्वी की तुलना औरंगजेब से की, बोले.. औरंगजेब के रास्ते...

संजय जायसवाल ने तेजस्वी की तुलना औरंगजेब से की, बोले.. औरंगजेब के रास्ते पर ही चल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष

19-Oct-2021 03:03 PM

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। संजय जायसवाल ने तेजस्वी की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष पूरी तरह औरंगजेब के रास्ते पर ही चल रहे हैं। 


जिस प्रकार औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को समाप्त कर दिया था उसी प्रकार वे भी अपने बड़े भाई को राजनीतिक रूप से समाप्त करने में लगे हैं। अब उनकी नजरे आगरा के किले में बंद शाहजहां पर टिकी हुई है। वही यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 4 साल कारावास झेलने के बाद बेल पर छूटे हैं पर सत्ता की लालच में ना उनकी उम्र का लिहाज कर रहे हैं और ना ही बीमारी का। 


तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के दौरान तारापुर के एक गांव में मछली पकड़ते नजर आए थे। यहां एक छोटी सी मछली को पकड़ने के बाद खुश तेजस्वी ने कहा अभी छोटी मछली पकड़ी है सरकार में आने के बाद बड़ी मछली को पकड़ेंगे। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने मछली के बहाने सीधे-सीधे यह कह दिया है कि अगर तेजस्वी जी कभी जीवन में सत्ता में गलती से आ गए तो सबसे पहले बिहार की सबसे बड़ी मछली यानी 1000 करोड़ का घोटाला करने वाले अपने पिताजी को सबसे पहले जेल में बंद करेंगे क्योंकि बिहार में उनके पिताजी से बड़ी घोटालेवाली मछली न कभी हुई है और ना कभी होगी।


संजय जायसवाल ने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी द्वारा जनधन खाता, आधार और मोबाइल को जोड़ देने के कारण भविष्य में कोई भी चारा घोटाला से ज्यादा बड़ा घोटाला कर नहीं पाएगा। वैसे भी बड़े भाई कह रहे हैं कि एक साजिश के तहत उनके पिताजी को दिल्ली में रखा गया है और बिहार नहीं आने दिया जा रहा है।


तेजस्वी के मछली पकड़ने पर संजय जायसवाल ने कहा कि पटना में भी जहां रेलवे घोटाले की जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा मॉल बन रहा था वहां भी अब मछलियां ही तैर रही हैं। तेजस्वी जी चाहे तो कम से कम अपने सपने के बिहार के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल वाले स्थान पर जाकर भी मछली पकड़ सकते हैं।


बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने कहा कि यदि कुछ शर्म बाकी हो तो जिन गरीबों का रेलवे के चतुर्थ श्रेणी में नौकरी के नाम पर छपरा में जमीनें ली गई हैं उन्हें उनका जमीन लौटा दें। वे बेचारे पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की तरह अमीर नहीं है जो शौक से गोपालगंज से लेकर पटना तक के मकान एक छोटे बच्चे के नाम गिफ्ट कर दें।