बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
22-Jul-2022 07:44 AM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरजेडी के 8 विधायकों का आभार जताया है। दरअसल, गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग हुई, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की है। ख़ास बात तो ये रही कि इस चुनाव में RJD के 8 विधायकों ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत राणा को वोट न देकर द्रौपदी मुर्मू के लिए मतदान किया। इसको लेकर अब संजय जायसवाल इन सभी विधायकों को धन्यवाद दे रहे हैं और उनका आभार जता रहे हैं।
संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के इन 8 विधायकों के लिए मैसेज भेजा है। उन्होंने लिखा है, राष्ट्रीय जनता दल के उन सभी 8 विधायकों को भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को वोट किया।'
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए क्रॉस वोटिंग की है। यही वजह रही कि द्रौपदी मुर्मू को प्रथम वरीयता में 2824 वोट मिले जिनकी वोट वैल्यू 6,768,03 रही, जबकि यशवंत सिन्हा को 1877 वोट प्राप्त हुए, जिनकी वोट वैल्यू 3,801,77 रही। अब संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के इन 8 विधायकों का आभार जताया है, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू के लिए मतदान किया।