गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
08-Sep-2022 02:14 PM
NALANDA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर भड़के मंत्री ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण ने कहा कि अब जरा उनसे पूछिए कि उनके घर में कितने बच्चे हैं? ऐसा कौन सा राज्य है जहां बच्चे पैदा नहीं हो रहे है? उन्होंने कहा कि उसके लिए कानून है लेकिन सिर्फ कानून के सहारे जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। इसके लिए बच्चियों को उच्च शिक्षा देने होंगे। बच्चियां शिक्षित होगी तो प्रजनन दर घटेगा।
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज अपने गृह क्षेत्र नालंदा स्थित बिहार शरीफ मुख्यालय के जदयू पार्टी कार्यालय अस्पताल चौक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में ज़िले के दर्जनों अल्पसंख्यक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसका मुख्य उद्धेश्य आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें जागरूक करना है। हालांकि 16 अगस्त से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने घरों में बैनर और पार्टी का झंडा लगाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर तंज कसते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि वे जहां चाहे वहां आ जा सकते हैं, लेकिन देश या फिर बिहार के किसी भी हिस्से में जाएंगे वहां के आपसी सौहार्द को बिगाड़ेंगे जिसे बिहार या देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यहां लोकतंत्र का राज्य है। जिसका मालिक यहां की जनता होती है अगर उनके खिलाफ सरकार कोई फ़ैसला लेती है तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा और जनता सबक भी सिखाएगी। संजय जायसवाल के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर भड़के मंत्री श्रवण कुमार पूछा कि जो ऐसा बयान दे रहे हैं उनके घर में कितने बच्चे हैं जरा पूछिए।